PM Modi Gujarat Visit: गुजरात के दाहोद और भुज में जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरी नाराज़गी जताते हुए कहा कि 22 अप्रैल को हुई बर्बरता की तस्वीरें देखकर उनका खून खौल गया था। उन्होंने कहा कि भारत चुप नहीं बैठ सकता था और “मैंने वही किया जो देश ने मुझसे उम्मीद की थी।” पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, भावनाओं और संस्कारों का उत्तर था। उन्होंने साफ किया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया, जिनमें IC-814 हाईजैकिंग के मास्टरमाइंड अब्दुल रऊफ अजहर का खात्मा भी शामिल है।प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर परोक्ष हमला करते हुए कहा, “इस बार तो सब कैमरे के सामने हुआ, खुद पाक ने अपने सबूत दिए।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाने वाला, क्योंकि “आतंकवाद उनका ब्रेड एंड बटर बन गया है।” मोदी ने दो टूक कहा कि भारत अब अपने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देना जानता है। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि “सिंदूर मिटाने वालों का मिटना तय है।”गुजरात में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह पीएम मोदी का पहला बड़ा सार्वजनिक संबोधन था, जिसमें उन्होंने ना सिर्फ भारत की सैन्य शक्ति का संदेश दिया, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि भारत की असली लड़ाई गरीबी, असमानता और पिछड़ेपन के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “हम हथियारों के पीछे नहीं भागते, हम समृद्ध भारत के निर्माण में विश्वास रखते हैं, लेकिन जिसने शांति भंग की, उसे छोड़ते नहीं हैं।” कार्यक्रम के दौरान मोदी का जोरदार स्वागत हुआ और जनसमूह में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। Post navigation‘पहलगाम की तस्वीरें देख मेरा खून खौल गया था’, PM Modi बोले- ‘मोदी ने वही किया, जो देश ने जिम्मेदारी दी…’ Panchkula Suicide case: पंचकूला में सामूहिक आत्महत्या की दिल दहला देने वाली घटना: बागेश्वर धाम से लौटे परिवार ने कार में खाकर दी जान