SAHARSA NEWS: राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS प्राक् प्रशिक्षण केंद्र,राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय सहरसा में जिला कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिनमें विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले अभ्यर्थियों में आकांक्षा कुमारी(बिहार पुलिस के लिए), सरोज कुमार चौधरी (बिहार पुलिस के लिए), बबलू राम(बिहार पुलिस के लिए), अभिषेक हजारी(बीएससी प्री), अभिषेक कुमार (रेलवे), विजय कुमार रजक (रेलवे) ये सभी शामिल हुए।

सम्मान समारोह में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी निखिल निशांत मिश्र द्वारा आदरणीय जिला कल्याण पदाधिकारी महोदय को मिथिला पाग एवं चादर द्वारा सम्मानित किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए छात्रों को सफलता पाने के तकनीक भी साझा किये साथ ही प्रखंड कल्याण पदाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में छात्रों के बीच दिनकर रचित रश्मिरथी का उदाहरण देते हुए छात्रों को सफलता के लिए प्रेरित किये।मंच संचालनवेद प्रकाश भारतीय द्वारा किया गया जबकि सम्मान समारोह में शिक्षक संजय कुमार झा शिक्षिका पूजा कुमारी शिक्षक बबलू चौधरी,चांदनी कुमारी सहित सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं उपस्थित हुए।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon