कबाड़ी व्यवसायी की मृत्यु पश्चात भामाशाह विचार मंच नें जताई शोक संवेदना, मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी एवं तत्काल 20 लाख की मुआवजा राशि दे सरकार : नरेश साह

सहरसा,अजय कुमार : विगत दिनों गांधी पथ निवासी कबाड़ी व्यवसायी स्व मनोज कुमार साह की मृत्यु के बाद बुधवार को उनके निवास पर भामाशाह विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सीमांचल के सह प्रभारी नरेश साह, भामाशाह विच मंच के पदाधिकारी द्वारा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए शोक एवं संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्व साह सौरबाजार में कबाड़ी की दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके ऊपर बिजली तार चोरी का आरोप लगाकर सौरबाजार थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों द्वारा काफी मारपीट की गयी। जिससे मनोज साह की निजी अस्पताल में मृत्यु होने का आरोप लगा है।

पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बात की व पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय मिलने की बात कही। साथ ही उत्त्वस्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकमी को बखास्त करने की मांग की।जिला अध्यक्ष डॉ शशांक सुमन विक्की ने कहा की एक हफ्ते से अधिक गुजर जाने के बाद भी ना ही इस मामले की जांच हो सकी और ना अभी तक प्राथमिक दर्ज की गई। सुशासन की सरकार में दुर्भाग्यपूर्ण बात है।सरकार से मांग की मृतक के आश्रितों को एक सरकारी नौकरी एवं तत्काल 20 लाख की राशि दिया जाय। ताकि उनके छोटे-छोटे बच्चों के भरण पोषण एवं शिक्षा ग्रहण कर सके।पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं अविलंब मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। नहीं तो भामाशाह विचार मंच निर्णायक संघर्ष करेगी।मौके पर सुधीर राजहंस, सुरेश गुप्ता, राजनीति गुप्ता, हरिलाल शाह, सतनारायण शाह, दीपक शाह, सिकंदर शाह, सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *