PURNEA NEWS: अपनी मांगों को लेकर सीपीआई ने प्रखंड कार्यालय प्रांगण में किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा मांगपत्र

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNEA NEWS भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 18वां अंचल सम्मेलन भवानीपुर में सैकड़ो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड नवीन कुमार निराला ने किया। इसके उपरांत अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में एक सभा का आयोजन कर प्रदर्शन करने का काम किया। आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि वर्तमान समय मे बिहार में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है और सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोया हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अफसरशाही और भ्रष्टाचार चरम पर है। किसी भी थाने में गरीबों का केस बगैर पैसा लिए कोई थानेदार नहीं लेता है।

अंचल कार्यालय में बगैर चढ़ावा के कोई भी काम नहीं होता है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी ही जमीन का दाखिल खारिज कराने में लोगों को मोटी रकम देना पड़ता है। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सदस्य सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कामरेड विकास चंद्र मंडल ने कहा कि जिन लोगों को बर्षो पहले लालकार्ड में जमीन सरकार से मिला था उसे आज तक उस जमीन पर दखल नहीं दिलाया जा सका है। उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी मोटी रकम लेकर जमीदारों का पक्ष लेने का काम कर रहे हैं और गरीबों को सताया जा रहा है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार गरीबो की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है।

जनसभा के उपरांत सीपीआई का एक शिष्ट मंडल भवानीपुर बीडीओ से मिलकर अपना मांगपत्र सौंपा। सीपीआई के मांगपत्र में मुख्य रूप से बसेरा 3 के तहत सभी भूमिहीनों को बासगीत पर्चा देने, अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, बृद्धा पेंशन की राशि तीन हजार प्रति महीना करने, किसानों के फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, जनवितरण प्रणाली में ब्याप्त अनियमितता पर रोक लगाने, 100 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान करने, स्मार्ट मीटर नहीं लगाने, महंगाई पर रोक लगाने और विधि व्यवस्था को सुधार कर आम आदमी के जानमाल की हिफाजत सुनिश्चित करना शामिल था। आयोजित जनसभा को नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार, सीपीआई के कार्यकारिणी सदस्य कामरेड सुभाषचंद्र यादव सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया। मौके पर सीपीआई के सत्यदेव ठाकुर, ब्राह्मदेव राम, कुंदन कुमार, रविंद्र कुमार यादव, रंजीत सहनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon