Purnia News: पूर्णिया में होगा जबरदस्त अंदाज में राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

पूर्णिया:Purnia News पूर्णिया एक बार फिर खेल के क्षेत्र में इतिहास रचने को तैयार है, जहां 6 और 7 सितंबर को राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन जबरदस्त अंदाज में किया जाएगा। इस भव्य प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला स्कूल रोड स्थित डिस्ट्रिक्ट साइकिल एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष श्री नवीन सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि इस बार की चैंपियनशिप में राज्य भर से 400 से अधिक युवा और युवतियां हिस्सा लेंगे, जिससे यह आयोजन एक नई ऊंचाई छुएगा।

आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए बैलौरी चौक से रानीपतरा तक रेस का मार्ग निर्धारित किया गया है। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि यह प्रतियोगिता न केवल 2023 के मुकाबले बड़ी होगी, बल्कि अपने अद्वितीय आयोजन से सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए यादगार बन जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्य टोलियां गठित की गई हैं जो आयोजन की प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी ऊर्जा और समर्पण से निभाएंगी। इस बैठक में सचिव विजय शंकर, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार, शशांक शेखर सिंह, आदित्य केजरीवाल, राणा प्रताप सिंह, उज्जवल गुप्ता, अमर सिंह, धीरज परासर, तौफीक आलम, सुनील लोहिया समेत कई अन्य सदस्य मौजूद रहे और सभी ने एकसुर में इस आयोजन को “जबरदस्त” बनाने की कमर कस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *