
PURNEA NEWS: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 32 मामलों की सुनवाई, 8 मामलों में बनी सुलह
पूर्णिया: PURNEA NEWS पूर्णिया स्थित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद से जुड़े 32 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें 8 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें से पाँच मामलों में पति-पत्नी को आपसी समझौते के बाद घर बसाने के लिए राज़ी कराया गया, जबकि तीन मामलों में पक्षकारों को थाना या न्यायालय की शरण लेने की सलाह दी गई।
केंद्र के सदस्यों – अधिवक्ता दिलीप कुमार, दीपक, जीनत रहमान, रविंद्र शाह, प्रमोद जायसवाल, नारायण गुप्ता और गीता कुमारी ने मध्यस्थता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कसवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर बस्ती वार्ड नंबर 10 की एक महिला ने अपने पति को अपशब्द कह दिया, जिसके बाद पति समेत ससुराल पक्ष ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद मामला परामर्श केंद्र भेजा गया। सुनवाई में दोनों पक्ष उपस्थित हुए और समझौते पर सहमति बनी।
वहीं, मीरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर पर आरोप लगाया कि वह पति की गैरहाजिरी में उसके साथ मारपीट करता है, साथ ही सास-ससुर और गोतनी भी प्रताड़ित करते हैं। समझाइश के बाद देवर ने भविष्य में ऐसा न करने का लिखित वचन दिया और मामला सुलझा।
Tags:
PURNEA NEWSअंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me