PURNEA NEWS : रविदास विकास मंच के प्रखंड इकाई का हुआ गठन राजकुमार राम बने प्रखंड अध्यक्ष

PURNEA NEWS,विमल किशोर : अमौर -रविदास विकास मंच के प्रखंड इकाई का हुआ गठन। शुक्रवार को अमौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में अमौर प्रखंड के सभी रविदास समाज के महिला एवं पुरुषों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि रविदास विकास मंच पूर्णिया के संयोजक श्री जीनत लाल राम मौजूद रहे। बैठक में रविदास समाज के एक जुट होने के लिए नशा छोड़ने एवं बच्चे बच्चियों को शिक्षित बनाने संगठित होने पर बल दिया गया। साथ ही पूर्व सम्मति से प्रखंड स्तर पर रविदास विकास मंच का गठन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष पद पर राजकुमार राम उपाध्यक्ष पद पर जागेश्वर राम ,चंदर राम ,पूनम देवी ,सचिव पद पर अरविंद राम ,कोषाध्यक्ष पद पर निर्मल राम एवं कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में परमानंद राम, शंकर राम, निजु कुमारी, नसीब लाल राम, दिलीप राम, जाबीर राम एवं मीरा देवी को मनोनीत किया गया। इस मौके पर निर्माण राम,रामचंद्र राम ,अरविंद राम, सुबोध कुमार राम ,शंकर राम, परमानंद राम ,रंजीत राम ,सावित्री देवी ,निजु कुमारी, पूनम देवी, पंचमी देवी, शीला देवी, बेबी कुमारी एवं सोनी देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *