PURNEA NEWS : भाजपा नेता रामनारायण यादव का निधन, पार्टी को अपूरणीय क्षति — दिलीप कुमार दीपक

PURNEA NEWS : भारतीय जनता पार्टी के समर्पित व पुराने नेता रामनारायण यादव का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रवक्ता अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने इसे संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि श्री यादव पार्टी के प्रति पूर्णतः निष्ठावान थे और जो भी दायित्व उन्हें सौंपा गया, उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाया। वे पूर्णिया पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के साथ-साथ किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करने में अग्रणी रहे। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन सिंह द्वारा उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता को मान्यता मिली। उनका संबंध प्रदेश के दिग्गज नेताओं — हुकुमदेव नारायण यादव, कैलाशपति मिश्र, सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, और प्रो. राजेन्द्र गुप्ता से भी रहा। उनके निवास स्थान पर कई बड़े नेताओं का आगमन होता रहा। वे अपने मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। हाल ही में पूर्णिया विधायक विजय खेमका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सुशील मोदी के साथ बिताए संस्मरण भी साझा किए थे। श्री दीपक ने उनके निधन को पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon