Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

SAHARSA NEW
सहरसा

SAHARSA NEWS: आरएम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा तम्बाकू व निकोटीन से हानि विषय पर कार्यक्रम आयोजित

By अंग इंडिया न्यूज़
June 1, 2025 2 Min Read
0

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS  राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा योजना के अधीन प्रधानाचार्य डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता और डॉ. इंद्रकांत झा के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित कर तम्बाकू के दुष्प्रभाव से होने वाले बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी और छात्र-छात्राओं को इसे त्यागने की शपथ दिलाई गयी। प्रधानाचार्य डॉ. मिश्र कहा कि तंबाकू के सेवन के कई गंभीर नुकसान हैं। तंबाकू चबाने या खाने से मुंह, जीभ, मसूड़े, पेट, ग्रासनली और मूत्राशय का कैंसर हो सकता है। यह दिल का दौरा, स्ट्रोक और सीओपीडी जैसे रोगों का खतरा भी बढ़ाता है। बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय कलंडर में आज के दिन को एक महत्वपूर्ण दिवस के रूप में मनाने और छात्र-छात्राओं में तंबाकू के निषेध हेतु जागरूकता फैलाने का कार्य वर्तमान युग की मांग है। रसायन विज्ञान के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार झा ने कहा कि तंबाकू खाने से पाचन संबंधी समस्याएं और आंखों की रोशनी जाने की समस्या बनी रहती है। गर्भावस्था माताओं में तो इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई जटिलताएं बढ़ जाती हैं।

भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ अरूण कुमार झा कहा कि बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना बहुत ही जरूरी है। आज गांवों में बच्चों द्वारा तम्बाकू को ध्रुमपान के रूप में सेवन की आदत काफी गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। एनएसएस के नोडल पदाधिकारी डॉ. इन्द्रकांत झा ने कहा कि इस वर्ष, 2025 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का थीम ” अपील को उजागर करना: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना ” के महत्व के विश्लेषण में कहा कि तंबाकू और निकोटीन उद्योगों द्वारा अपने असुरक्षित उत्पादों को आकर्षक बनाने के लिए कई नियोजित और भ्रामक तकनीकों के सहारे लिए जाते हैं जिसे उजागर करने और चुनौती देने की जरूरत महसूस की जाती है। खाशकर हमारे युवाओं एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं में तम्बाकू निषेध के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है।

समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. अक्षय कुमार चौधरी ने कहा कि आज का दिन तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और तंबाकू की खपत को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन व्यक्तियों, समुदायों और सरकारों को तंबाकू मुक्त दुनिया बनाने हेतु समुचित कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर डॉ. विष्णु देव चौधरी, डॉ. पी. सी. पाठक, डॉ. अरूण कुमार, सुशील कुमार झा, डॉ. सुदीप कुमार झा, डॉ बिलो राम, डॉ. पंकज यादव, डॉ. डेजी कुमारी, डॉ. रूपक कुमारी, डॉ. शोभा कांत झा, डॉ. निखिल झा, हिफाजत, सुशील कुमार झा, दयानंद झा, सुमित कुमार मिश्रा, सोहराब, हैदर इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Tags:

SAHARSA NEWS
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNEA NEWS: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने नव नियुक्त बिहार प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार का किया सम्मान, सीमांचल में खुशी की लहर

SAHARSA NEWS
Next

SAHARSA NEWS: गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के विलम्बित परिचालन व गंदगी के बीच हल्कान हुए रेल यात्री

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}