
SAHARSA NEWS : नगरपालिका उप चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न,डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के तीन पदों के लिए नगरपालिका उप चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19,सोनवर्षा राज एवं सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मे मतदान हुआ।जहां सुबह सात बजे संध्या पांच बजे तक संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा सभी बूथों का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर फेयर पोलिंग किया गया है।
इसके लिए विशेष चौकसी बरती गई है।पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने कहा कि सभी मतदान केन्द्र पर प्रयाप्त पुलिस बल,दण्डाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।जिसके कारण यह उपचुनाव निष्पक्ष रूप सें निर्विघ्न संपन्न हुआ। वही मतदान के बाद सभी उम्मीदवार अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आए।