शहीद संतोष यादव के सम्मान में पूर्णिया सांसद Pappu Yadav हुए शामिल, परिजनों को सहायता और एम्बुलेंस समर्पण की घोषणा

Pappu Yadav

पूर्णिया: नवगछिया पुलिस जिला के इस्माईलपुर प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी टोला, भिट्ठा गांव निवासी शहीद हवलदार संतोष कुमार यादव के संपिण्डन और शांति भोज कार्यक्रम में पूर्णिया सांसद Pappu Yadav ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पप्पू यादव ने कहा कि शहीद संतोष कुमार यादव ने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि शहीद के परिवार को शीघ्र सरकारी नौकरी प्रदान की जाए और जो मुआवज़ा अब तक लंबित है, उसे तुरंत जारी किया जाए।

सांसद ने यह भी घोषणा की कि उनकी ओर से शहीद संतोष कुमार यादव के नाम पर एक एम्बुलेंस समर्पित की जाएगी, जो न सिर्फ क्षेत्र के लोगों की सेवा में लगेगी बल्कि शहीद के नाम को भी जीवित रखेगी। पप्पू यादव ने कहा कि शहीद का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम उनके सम्मान, स्मृति और नाम को सदैव जीवित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हर मंच पर शहीदों और उनके परिवारों की आवाज़ उठाते रहेंगे और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *