RAJASTHAN NEWS: चाह से व्यक्ति को मिलती है मन चाही राह: बोहरा

बाड़मेर: RAJASTHAN NEWS थार में पानी का अपना महत्व रहा है। वहीं प्यासे को पानी पिलाना थार की अपनी संस्कृति रही है। उसी कड़ी में भीषण गर्मी के इस दौर में राहगीरों की जल सेवा को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से मंगलवार को स्टेशन रोड़, अग्रवाल मोहल्ला बाजार में भामाशाह श्री मेवीलाल नथमलजी मालू जिंझणियाली केटीसी, बाड़मेर के सहयोग से जनप्रतिनिधि प्रवीण सेठिया, भामाशाह मुकेश मालू जिंझणियाली एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में ग्यारहवीं शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। शीतल जल प्याऊ के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय व्यापारियों ने ली और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि मंगलवार को संस्थान की ओर से टीम के साथी सदस्य व केटीसी ग्रुप के उर्जावान युवा, मिलनसार, सेवा को समर्पित मुकेश मालू जिंझणियाली के विवाह की ग्यारहवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में स्टेशन रोड़ स्थित अग्रवाल मोहल्ला बाजार में ग्यारहवीं शीतल जल प्याऊ का शुभारम्भ हुआ। स्थानीय व्यापारियों के विशेष आग्रह व राहगीरों की अधिक आवाजाही को देखते हुए उक्त स्थान पर प्याऊ स्थापित की गई। वहीं साथ ही पक्षियों के लिए परिण्डे व चबूतरा भी लगाया गया। बाजार आने वाले राहगीरों को प्याऊ लगाने से शीतल जल का लाभ मिल सकेगा।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नही होता है। जहां भी व्यक्ति ने चाह की है, वहां रास्ते अपने आप निकलते गए है, मंजिल मिलती गई है। अमन ने कहा कि जहां चाह, वहां राह मिल ही जाती है। ऐसे में हमें अच्छे व नेक कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। विशेषकर परिवेश को बेहतर बनाने एवं एक-दूसरे की मदद के लिए हमें आगे आना होगा।

कार्यक्रम में प्रवीण सेठिया, मुकेश मालू, संस्थान मुकेश बोहरा अमन, हरीश बोथर, सवाई छाजेड़ भादरेश, विकास पारख, महावीर धारीवाल, किशन पुरोहित, राजू खत्री, नरेन्द्र खत्री, हितेष कुमार, रमेश सिंह, गिरधारी सिन्धी, भवानी, जितेन्द्र अग्रवाल, कल्याणसिंह, सुमेरसिंह सहित बड़ी संख्या में सेवा भावी कार्यकर्ता व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon