ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया सिचाई प्रमंडल के तत्वाधान में समाहरणालय स्थित डी0आर0डी0ए सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर अररिया उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी की अध्यक्षता में “पेयजल संकट वाले क्षेत्रों के लिए गंगा जल आपूर्ति योजना” विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में सभी सम्बंधित 15 विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ कर्मियों ने भी भाग लिया। साथ ही जल जीवन हरियाली अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 -25 में किये गए कार्यों का ब्यौरा दिया गया। साथ ही आने वाले समय किये जाने वाले कार्यों का रुपरेखा भी बताई गयी। परिचर्चा को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने बताया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से इस अभियान अंतर्गत विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य को ससमय पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल जल संरक्षण नहीं बल्कि पर्यावरण संतुलन की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। आयोजन में उप विकास आयुक्त अररिया, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल अररिया, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला मिशन प्रबंधक जल-जीवन-हरियाली, जिला अंकेक्षक प्रबंधक, सहायक अभियंता एवं अन्य विभागों से सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।
ARARIA NEWS : जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर अररिया उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में परिचर्चा का आयोजन

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


