SAHARSA NEWS : नगर निगम क्षेत्र वार्ड 19 उपचुनाव हेतु प्रत्याशी ललिता सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया

SAHARSA NEWS : सहरसा,अजय कुमार : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19 एवं नगर पंचायत सोनवर्षा के वार्ड आठ के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर बुधवार से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। नगर-निगम पंचायत सोनवर्षा के वार्ड आठ के वार्ड पार्षद पद के लिए अनुमंडल कार्यालय सदर में नामांकन काउंटर बनाया गया है l जबकि नगर निगम के वार्ड 19 के उप चुनाव के लिए उप विकास आयुक्त कार्यालय परिसर में नाम निर्देशन काउंटर बनाया गया है। नामांकन प्रक्रिया के दसवें दिन तक सोनवर्षा नगर पंचायत के लिए दो एनआर रसीद काटा है। जबकि नगर निगम क्षेत्र के लिए तीन एनआर रसीद कटा है। वहीं बुुधवार को नगर निगम क्षेत्र के लिए एक प्रत्याशी ललिता सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उपचुनाव के लिए नामांकन पांच जून तक लिया जाएगा। जबकि समीक्षा छह जून को एवं अभ्यर्थिता वापसी 10 जून से 12 जून तक लिया जा सकेगा। अभ्यर्थिता वापसी के बाद अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 13 जून को होगा एवं उसी दिन प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा।

वही मतदान 28 जून को होगा एवं मतगणना 30 जून को प्रातः आठ बजे से शुरू होगा। उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19 के लिए हो रहे उप चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू की गयी है।इसके लिए बनाए गये काउंटर पर कर्मियों की तैनाती की गयी है लेकिन अब तक दो प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।नामांकन पांच जून तक होगा।डीडीसी कार्यालय परिसर में बनाए गये हेल्प डेस्क में तैनात कर्मी अभिषेक , किशोर झा,चंद्रभाल शुलपाणी,आशीष चंदन,प्रिंस गौरव ने अभ्यर्थी के नामंकन पत्र के लिए आवश्यक कागजातों की जांच की। वहीं नामांकन के बाद प्रत्याशी ललिता सिंह ने बताया की वार्ड नंबर 19 की सभी समस्याओं का निदान करते हुए सर्वागीण विकास किया जाएगा। ताकी आम लोगों की समस्याओं को दुर किया जा सके।इस मौके पर समर्थको ने फूल माला पहनाकर प्रत्याशी को जीत के प्रति आश्वस्त किया।इस अवसर पर संजय कुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह,अजय सिंह, सज्जाद आलम,मंसूर आलम, दीपक जयसवाल, संजय महात्मा, मो जावेद, मो तबरेज एवं रिंकू कुमार साहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon