सहरसा, अजय कुमार: महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की पावन नगरी पुरी ओडिशा में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के त्रिदिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन में बिहार के वरिष्ठ श्रमिक नेता संजय कुमार सिन्हा को अखिल भारतीय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन से बिहार इकाई में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी शंभू कुमार चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सिंह, पंकज कर्ण, बलराम पांडे, सहरसा जिला मंत्री सुभाष चंद्र झा, जिलाध्यक्ष संतोष पासवान ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामना दी है। उनके अखिल भारतीय मंत्री बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। उनके अखिल भारतीय मंत्री बनाये जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी वही कार्यकर्ताओ में नई उर्जा स्फूर्ति के साथ नये आशा का संचार हुआ है।

प्रभारी मंत्री श्री चौबे ने बताया कि संजय कुमार सिन्हा वर्तमान में भारतीय मजदूर संघ, बिहार प्रदेश के महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। वे वर्ष 1989 से संगठन से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से श्रमिक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वही संगठनात्मक अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी दी गई है। अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव व कर्तव्यपरायणता से श्री सिन्हा ने कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निभाया है।

उन्होंने भारतीय डाक लेखा संघ में सहायक मंत्री, प्रांतीय मंत्री और महामंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावा भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ में सचिव और अध्यक्ष की भूमिका निर्वहन कर चुके है। साथ ही बीएमएस बिहार प्रांत में वे कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अप्रैल 2021 से वे बीएमएस, बिहार प्रदेश के महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। ज्ञात हो कि बीएमएस के इस अधिवेशन में अधिवक्ता जयंत राय को भारतीय मजदूर संघ के विधि प्रकोष्ठ का सदस्य बनाया गया है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"