PURNIA NEWS : आग लगने से 10 परिवार के घर जलकर राख पांच मवेशी भी जले

PURNIA NEWS विमल किशोर : अमौर  प्रखंड के झौवारी पंचायत के वार्ड नंबर 10 ख़मेला गांव में रात के करीब 12 बजे अचानक आग लगने से सात परिवार का सात रहने एवं तीन जलावन का घर जलकर राख हो गया है। करीब दस लाख से अधिक का संपत्ति जलकर राख हो गया। प्रभावित परिवारों में जनक लाल यादव, राजेश यादव, माणिकचंद यादव, राज कुमार यादव, फूल कुमार, सदानंद यादव, विष्णुदेव यादव शामिल है। आग लगी की घटना में पांच बकरी जलकर मर गए और दो गाय बुरी तरह से झुलस गए हैं।साथ ही इस आगलगी की घटना में मवेशी निकालने गए जनक लाल यादव भी बुरी तरह से झुलस गए हैं । जिसका इलाज पुर्णिया के एक प्राइवेट अस्पताल ग्लोबल इमरजेंसी में चल रहा है। आग लगने की इस घटना में घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया रात में हम सभी सो रहे थे कि अचानक करीब 12 बजे रात्रि अचानक से आग की लपट देखने को मिली। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। आग् लगने की शोर सुन क जब तक आस-पास के लोग जुटते तब तक आग ने सात परिवारों के घर को अपने आगोश में ले लिया। जिसमें घर का अनाज,बर्तन, नगद , साइकिल, मवेशी सहित अन्य का सामान जलकर राख हो गया।साथ एक व्यक्ति भी झुलस गए हैं। वही आग की लपटे इतनी तेज थी कि दमकल और ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।लेकिन तबतक सात परिवार का करीब दस लाख का संपति जलकर नुकसान हो गया‌। मौके पर राजस्व कर्मचारी ने घटना स्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। पूर्व मुखिया एहतेशाम एवं जिला पार्षद प्रत्याशी चुन्नी देवी ने अंचल प्रशासन से प्रभावित परिवारों को जल्द सरकारी राहत महिया करने की मांग किया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon