ARARIA NEWS : एसडीओ और डीएसपी की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर फारबिसगंज में शांति समिति की बैठक

ARARIA NEWS प्रिंस(अन्ना राय) : बकरीद को लेकर चाक चौबंद विधि व्यवस्था के संधारण के लिए एसडीओ रंजीत कुमार रंजन की अध्यक्षता में अनुमंडलीय कार्यालय के सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई l जिसमें अनुमंडल के सभी थाना के थानाध्यक्ष व पदाधिकारियों के अलावा मौजूद शांति समिति के सदस्यों व गणमान्य लोगों ने त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर अपने अपने महत्वपूर्ण सुझावों व विचारों को रखा. बैठक में एसडीओ व एसडीपीओ ने मौजूद सभी थानाध्यक्षों व बीडीओ व सीओ से थाना क्षेत्र व अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में कहां कहां ईदगाह व मस्जिदों में ईद उल अजहा बकरीद के त्योहार पर नमाज अदा की जाती है व नमाज के कितने देर के बाद कुर्बानी दी जाती है l

इस सारे बिंदुओं पर विस्तृत रूप से जानकारी ली l वही, फारबिसगंज एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि बकरीद के त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर प्रशासन के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था रहेगा. सभी स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति रहेगी. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों व सीओ को निर्देशित किया कि सभी अपने अपने थानाक्षेत्र में शांति समिति की बैठक करें. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों व कनीय पदाधिकारियों को पूरी तरह से सक्रिय रहने व सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon