ARARIA NEWS : वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी, थीम पर पर्यावरण दिवस पर डीएम और छात्रों ने किया पौधरोपण

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय) : “वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी” के थीम पर पर तीन दिवसीय SVEEP जागरूकता अभियान के क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा इंडोर स्टेडियम अररिया के परिसर में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी गण शामिल हुए। पौधारोपण कार्यक्रम में “हर हर वोट गिना जाएगा, हर पेड़ बचाया जाएगा” का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी का प्रयास को कि पेड़ जरूर लगाए। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत जीवन में किसी भी अवसर या समारोह में पेड़ लगाने जैसे कार्य करें, जिससे हम पर्यावरण बचाव एवं संरक्षण की दिशा में बेहतर बन सके। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम SVEEP जागरूकता अभियान के क्रम में है। इसलिए उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिस दिन मतदान की तिथि हो वे घर से अवश्य बाहर निकले और मताधिकार का प्रयोग करें। इसके साथ ही पर्यावरण के बचाव के प्रयास को भी जारी रखें।

उन्हेंने मतदाताओं से मताधिकार प्रयोग के लिए आस पास के लोगों को जागरूक करने का अनुरोध भी किया। इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी अररिया वसीम अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया रवि प्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, स्वीप नोडल सह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनी कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता अररिया अरविन्द कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया संजय कुमार अररिया सहित शिक्षकगण एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। विदित हो कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखेत हुए बोते 03 जून (विश्व साइकिल दिवस) से 05 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक तीन दिवसीय SVEEP जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। जिसमें नव मतदातओं सहित आम नागरिकों को रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियाँ के माध्यम से जोड़ने प्रयास रहा है। इस अवधि में मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों को समन्वित रूप से प्रस्तुत कर जन-जागरूकता को व्यापक रूप दिया गया, जिससे नागरिकों में लोकतांत्रिक सहभागिता तथा पर्यावरणाीय उत्तरदायित्व को प्रोत्साहन मिल सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon