PURNIA NEWS : एसडीओ ने देर रात्रि अस्पताल पहुंच किया जांच , दिए सख्त आदेश

PURNIA NEWS, आनंद यादुका : धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम शुक्रवार की रात्रि सामुदायिक अस्पताल भवानीपुर पहुंच अस्पताल का औचक निरीक्षण करने का काम किया । औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अस्पताल में लगा हुआ आरओ बंद पड़ा हुआ है, जबकि अस्पताल परिसर मे मात्र एक चापाकल ही है । औचक निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अस्पताल में लगे बेड पर चादर नदारद पाया जबकि अस्पताल में गंदगी देख एसडीओ भी भौचक्के रह गए ।

मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डा० कुमार मृगेश से अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों के संबंध में आवश्यक जानकारी लेने का काम किया । इस दौरान एसडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि अस्पताल में गंदगी और बेड पर साफ चादर नहीं होना कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । उन्होंने बंद आरओ को जल्द चालू करवाने और अस्पताल परिसर में पानी की समुचित व्यवस्था करने के आदेश भी दिए । इस बावत एसडीओ अनुपम ने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पाए गए खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि दुबारा कुव्यवस्था पाये जाने पर दोषियों के बिरुद्ध सीधे कार्रवाई किया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon