PURNIA NEWS : पंचायत सरकार भवन निर्माण का स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता संतोषप्रद

PURNIA NEWS : जिलाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की गुणवत्ता और प्रगति का लगातार भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बनमनखी प्रखंड के ग्राम पंचायत महराजगंज-2 में बन रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य का डीपीआरओ और तकनीकी सहायक द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति प्लिंथ लेवल तक पाया गया और निर्माण कार्य जारी है। प्रथम दृष्टया स्थल पर रखी गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई, जिससे कार्य की गुणवत्ता को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *