SAHARSA NEWS : डबल इंजन की सरकार कोसी सहित पुरे बिहार को पलायन प्रदेश बना दिया : शत्रुधन सहनी

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा खेग्रामस व मनरेगा मजदूर सभा के जिला स्तरीय सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। सम्मलेन की अध्यक्षता खेग्रामस राष्ट्रीय पार्षद विक्की राम ने किया। सम्मलेन में खेग्रामस राज्य सचिव शत्रुधन सहनी और भाकपा माले कोसी प्रभारी बैद्यनाथ यादव मौजूद रहे।सम्बोधित करते हुए शत्रुधन सहनी ने कहा कि मोदी-नितीश के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार के शासन में कोसी सहित पुरे बिहार को मजदूरों के पालयन का प्रदेश बना दिया है मनरेगा में मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है अफसर और बिचालियों मिलकर मजदूरों के कल्याणकारी योजनाओं को लूट रही है।

वही बैद्यनाथ यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के शासन में गरीब के झोपड़ियों, किसानों के किसानी, मजदूरों के मजदूरी, अल्पसंख्यक व महिलाओ के अधिकारों और छोटे-मंझोलें व्यवासियों के ऊपर सरकारी हमले तेज हो गया है। इस सरकारी बुलडोजर राज के खिलाफ संघर्ष तेज होगा।भाकपा माले जिला सचिव ललन यादव ने कहा कि बिहरा-पटोरी बाजार को भारत माला प्रोजेक्ट के तहत लोगों के घरों, दुकानदारों के दुकान को उजाड़ने की सरकारी साजिश के खिलाफ संघर्ष करेंगे।सम्मेलन में भाकपा माले युवा नेता कुंदन यादव, कारी यादव, नरेश राम, सागर कुमार शर्मा, वकील कुमार यादव, विपत पासवान, जमीर आलम, सुभाष मल्लिक, हरिबल्लभ मुखिया, वीणा देवी, मनसरिया देवी, अफसाना प्रवीण, मुकेश पोद्दार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon