PURNIA NEWS : विधायक के प्रयास से रेन कट की मरम्मती शुरु

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : विधायक शंकर सिंह के प्रयास से पकरडया घाट के एप्रोच पथ की मरम्मत्ती का कार्य शुरू हो गया है, इसके लिए सभी लोगों ने विधायक शंकर सिंह को बधाई दी है। यह बता दें कि पकडियाघाट का एप्रोच पथ भारी वर्षा के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे इस होकर आने-जाने में परेशानी आनी शुरू हो गई थी। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विधायक शंकर सिंह को दी ।विधायक शंकर सिंह ने तुरंत इसकी मरमती करवाने के लिए प्रयास में लग गए । रविवार की सुबह से ही उनके प्रयास से सरकारी विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत्ती शुरू हो गई है ।

इसमें पहले ट्रैक्टर से मिट्टी की भराई की जा रही है, इसके बाद इस पर कंक्रीट डालकर कालीकरण किया जाएगा । विधायक शंकर सिंह ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि रुपौली पकड़िया घाट का एप्रोच पत्थ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, अगर इसकी तत्काल मरम्मती नहीं की गई, तो यह सड़क टूट जाएगी तथा इससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो जाएगा। तत्काल उन्होंने संज्ञान लिया तथा इसकी मरम्मती करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वह जानता भगवान की एक आवाज पर उनके सामने सेवा करने के लिए खड़े रहते हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon