
PURNIA NEWS : पूर्णिया में गजेटियर पांडुलिपि निर्माण की दिशा में बैठक आयोजित
PURNIA NEWS : बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा पूर्णिया जिला के गजेटियर पांडुलिपि तैयार करने का जिम्मा इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट को सौंपा गया है। इस संदर्भ में गुरुवार को संस्थान के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी अंशुल कुमार से मुलाकात की।

इसके बाद, अपर समाहर्ता रवि राकेश की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें पांडुलिपि तैयार करने के लिए आवश्यक साक्ष्य और जानकारी एकत्रित करने पर चर्चा की गई। इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट के पूर्वी क्षेत्र के डायरेक्टर प्रोफेसर कुमार राणा, डॉ अश्विनी कुमार, डॉ मो. मुबारक अली और आदर्श कुमार इस कार्य में शामिल थे।