PURNIA NEWS : रघुनाथपुर में हुआ भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, सांसद पप्पू यादव ने दी शुभकामनाएं

PURNIA NEWS : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सरसी थाना अंतर्गत कचहरी बलुआ पंचायत स्थित रघुनाथपुर गांव में आज एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ, जब गांव सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार (जनेऊ) कार्यक्रम का साक्षी बना। इस पवित्र संस्कार में कुल 111 बच्चों ने विधिवत रूप से यज्ञोपवीत धारण किया, जो सनातन संस्कृति के संरक्षण और विस्तार की दिशा में एक अनुकरणीय पहल रही। कार्यक्रम का आयोजन श्री गुंजेश्वर झा द्वारा किया गया था, जिनके संयोजन में गांव के सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन को एक नई दिशा मिली। इस विशेष आयोजन में पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर ज्ञान, कर्तव्यबोध और अनुशासन के बीज बोने वाला महत्वपूर्ण संस्कार है। उन्होंने आयोजकों को इस समर्पण भाव से किए गए प्रयास के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकसूत्र में बांधने और आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

सांसद ने अपने संबोधन में ग्रामीणों से अपील की कि वे बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार – इन तीनों क्षेत्रों में मजबूती प्रदान करें। उन्होंने आयोजक गुंजेश्वर झा एवं अजय झा की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह प्रयास गांव के सामाजिक ढांचे को मजबूत करने और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक मंत्रोच्चार, यज्ञ की पवित्र आहुतियों और अध्यात्मिक वातावरण ने समूचे गांव को एक ऊर्जा से भर दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon