SAHARSA NEWS : सिमरी बख्तियारपुर में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका को लेकर सड़क जाम

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान मुख्य बाजार निवासी स्व. नरेश मोदी के 22 वर्षीय पुत्र रोहन मोदी उर्फ ऋतिक के रूप में की गई है।वह पेशे से चालक था और वार्ड संख्या 15 निवासी आलमगीर तूफानी के यहां कार्यरत था।युवक का शव सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में स्थित रेल फाटक संख्या 16 से पूरब भट्टा टोला जाने वाली सड़क पर मिला। शव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी गिरी हुई अवस्था में बरामद की गई।बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे स्थानीय लोगों ने युवक को अचेत अवस्था में सड़क किनारे देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही सहरसा एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, अपर थानाध्यक्ष इंदल कुमार गुप्ता, दारोगा नरेंद्र सिंह और पंकज गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया।इधर घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पोस्टमार्टम के बाद जब शव सिमरी बख्तियारपुर पहुंचा तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए रविवार को शव को मुख्य बाजार स्थित सड़क पर रख प्रदर्शन कर करीब छह घंटेजाम रखा। परिजनों का आरोप है कि रोहन मोदी की हत्या उसके मालिक आलमगीर तूफानी और उसके स्वजनों द्वारा की गई है.उन्होंने दावा किया कि हत्या के बाद शव को रोज वैली स्कूल के समीप फेंक दिया गया.पुलिस ने मृतक की बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.फिलहाल पूरे इलाके में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हैं। सभी हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।लोगो ने रविवार को स्वत: बाजार बंद कर घटना का विरोध का दर्ज किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon