SAHARSA NEWS : खेग्रामस के जिलाध्यक्ष विक्की राम एवं जिला सचिव बने अशोक कुमार सुमन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) एवं मनरेगा मजदूर सभा का नए जिला कमिटी का गठन किया गया। खेग्रामस राज्य सचिव शत्रुघन सहनी व भाकपा माले कोशी प्रभारी बैद्यनाथ यादव के मौजूदगी में 15 सदस्यीय जिला कमिटी का चुनाव किया गया। जिसमें खेग्रामस के जिलाध्यक्ष विक्की राम, जिला उपाध्यक्ष अशोक तांती, बुलंती देवी, जिला सचिव अशोक कुमार सुमन, जिला सह सचिव जमीर आलम, बमभोली सादा सहित सदस्य के रूप में कारी यादव, हरिबल्लभ मुखिया, अनिल राम, भगवान मांझी, बिपत पासवान, असगर अली, मनसरिया देवी और मनरेगा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष के रूप में नरेश राम, जिला सचिव सागर कुमार शर्मा का सर्वसम्मति से चुनें गए।

चुनें गए सभी खेग्रामस व मनरेगा मजदूर सभा के पदाधिकारी व सदस्यों ने खेत मजदूरों व मनरेगा मजदूरों के हक अधिकार के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। नए कमिटी के चुनें जाने पर भाकपा माले जिला सचिव ललन यादव, सत्तरकटैया प्रखंड सचिव अशोक यादव उर्फ बटन, वकील कुमार यादव, युवा नेता कुंदन यादव, निर्माण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, एक्टू जिलाध्यक्ष वीणा देवी ने हर्ष व्यक्त करते हुई मजदूरों के ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष खड़ी करने की अपील की।अंत में सभी चुनें गए पदाधिकारी व सदस्यों को लाल गमछा से सम्मानित किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon