PURNIA NEWS : जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में ज़ोर — लंबित दिव्यांग प्रमाण पत्रों के त्वरित निपटारे का निर्देश

PURNIA NEWS : पूर्णिया के महानंदा सभागार में आज जिला पदाधिकारी  अंशुल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था। इस बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही और योजनाओं की कार्यान्वयन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, पूर्णिया को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु जो आवेदन लंबित हैं, उनके UD ID कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि इस कार्य के लिए सिविल सर्जन, पूर्णिया से समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि योग्य लाभुकों को जल्द से जल्द UD ID कार्ड प्रदान कर उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। यह कदम दिव्यांगजन को सरकारी सुविधाओं का शीघ्र लाभ दिलाने और व्यवस्था की पारदर्शिता व गति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon