PURNIA NEWS : पूर्णिया में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक — डीएम अंशुल कुमार ने गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया ज़ोर

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिला प्रशासन की ओर से महानंदा सभागार में जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी विभागीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य था — सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की अद्यतन कार्य प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सरकारी योजनाएं आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचे, इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon