PURNIA NEWS : धमदाहा में युवा जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन, लेशी सिंह और नितीश पटेल ने युवाओं को दिया जीत का मंत्र

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में युवा जदयू द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन “उन्नति के 20 साल, युवा संवाद” उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजू कुमार मंडल ने की जबकि संचालन जिला प्रधान महासचिव पप्पू राष्ट्रीय ने किया। सम्मेलन में धमदाहा और के. नगर प्रखंड के पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष व बूथ कमेटियों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची धमदाहा की विधायिका एवं बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने युवाओं के जोश को देखकर कहा कि धमदाहा का संगठन मजबूत है और आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी से नया इतिहास रचेगा। वहीं युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नितीश पटेल ने कहा कि लेशी सिंह के प्रयासों से धमदाहा में आईटीआई कॉलेज, डिग्री कॉलेज और एयरपोर्ट जैसे बड़े विकास कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं से युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसर मिल रहे हैं, जिसे जन-जन तक पहुंचाना युवाओं की जिम्मेदारी है।

जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को दूरदर्शी बताते हुए युवाओं से आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ज्योतिष सिंह, प्रमंडल प्रभारी हिरालाल राही, जिला प्रभारी रूपेश गुलटेन, जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल, प्रदेश सचिव रोहित राज समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *