PURNIA NEWS : शंभू मंडल ने उपनिदेशक प्रोबेशन पूर्णिया के पद पर संभाला कार्यभार, प्रोबेशन अधिनियम के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

PURNIA NEWS : दिनांक 06 जून 2025 को पूर्वाह्न में श्री शंभू मंडल (बिहार प्रशासनिक सेवा) ने प्रक्षेत्रीय जिला प्रोबेशन कार्यालय, पूर्णिया में उपनिदेशक प्रोबेशन के पद पर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री मंडल ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे पूर्णिया प्रक्षेत्र के अंतर्गत सभी प्रोबेशन कार्यालयों एवं अभियोजन कार्यालयों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। उनका उद्देश्य है कि प्रोबेशन के कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रोबेशन अधिनियम के लाभ पहुंच सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि माननीय न्यायालयों में समयबद्ध प्रतिवेदन समर्पण को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित कार्यालयों को शीघ्र निर्देश दिए जाएंगे। मंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका ध्यान प्रोबेशन अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे एक प्रभावी सामाजिक सुधार उपकरण के रूप में स्थापित करने पर केंद्रित रहेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon