PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : 2 मार्च को पटना में होने वाले महा उटायन रैली को लेकर भाजपा वाले ने कार्यकर्ता सम्मेलन किया इसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया इसका आयोजन मुख्यालय स्थित खादी भंडार परिसर में किया गया इस कार्यक्रम का संचालन कामरेड अविनाश पासवान ने किया । मुख्य वक्ता के रूप में आए जिला सचिव कामरेड विजय कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज देश गम्भीर संकट के दौर से गुजर रहा है। फासीवादी ताकत भाजपा देश में भाईचारा, अमन-चैन व खुशहाली को मटियामेट करने पर तुली हुई है। देश का संविधान व लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है।कॉर्पोरेट परस्त मोदी सरकार तमाम संसाधनों को पूंजीपतियों के हाथों सौंप कर देश को कंगाल बनाने पर आमदा है। न्यायपालिका और चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं बंधक बना ली गई है। मुस्लिम विरोधी नफरत हिंसा भड़काना ,दलित, महिलाओं पर मानुवादी कानून थोपना, आदिवासियों को उनके हक से बेदखल कर देना, महिलाओं पर बलात्कार व हिंसा के दोषियों का बचाओ व सम्मान करना भाजपा का मूल चरित्र बन चुका है। हमारे बिहार में आजादी के 78 वर्षों बाद भी जनता की बुनियादी समस्या रोटी, कपड़ा, मकान तक को हल नहीं किया गया है। विगत समय में जाति आधारित जनगणना हुई , उसमें लगभग 95 लाख अत्यंत गरीब परिवार पाए गए ।बिहार सरकार ने यह घोषणा किया कि सभी गरीबों को दो लाख रुपए सहायता राशि दिया जाएगा, जो जुमला साबित करने में लगी हुई है। आबादी की हिसाब से 65% आरक्षण में बढ़ोतरी को भी केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया है। जमीन सर्वे के नाम पर बिहार में लाखों भूमि गरीबों के संघर्ष के जडिये हासिल की गई जमीन से बेदखल करने का खतरा बना हुआ है। इस डबल इंजन की जन विरोधी सरकार को इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में सबक सिखाना होगा और खुशहाली आपसी भाईचारा और न्याय विकास व सुरक्षा के लिए बदलो बिहार अभियान को सफल करें तथा पटना में आयोजित 2 मार्च को बदलो बिहार में हजारों लोगों को शामिल होने का आवाहन किया।

एपवा नेतृ कामरेड सुलेखा देवी ने कहा कि नीतीश राज ने महिलाओं को सबसे अधिक ठगा है। स्कूल के रसौइया को हर रोज मात्र ₹50 में खटा रही है। आशा बहनों को 25 सौ रुपए मानदेय राशि देने से मुकर रही है। लाखों महिलाओं को जोड़ने वाली जीविका कैडरों को ठगने ,समूह में संगठित करोड़ों गरीब महिलाएं माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की कर्ज को न चुकाने पर आत्महत्या व पलायन को मजबूर है। महिलाओं के साथ बराबर हमला बलात्कार ,हत्या आम होते जा रहा है। यहां विधि व्यवस्था का हाल बहुत ही खराब है। ऐसी निकम्मी सरकार को हटाना समय की मांग है। खेग्रामस नेता कामरेड चतुरी नेता ने कहा कि भाजपा -जद यू राज्य में सामंती व सांप्रदायिकता को खुली छूट मिली हुई है। बिहार के दलित बहुजन गहरे सामाजिक भेदभाव और सामंती हिंसा का सामना कर रहे हैं। मुस्लिम विरोधी हिंसा और मौवलिंचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। यहां विधवा व वृद्धा पेंशन राशि मात्र ₹400 है जबकि पड़ोसी राज्यों में ₹1000 है। यह सरकार गरीब विरोधी है। किसान नेता कामरेड अविनाश पासवान ने कहा कि किसानों के साथ यह सरकार छल कर रही है। खाद -बीज कीटनाशक की कीमत में काफी इजाफा हुआ है। किसानों को समर्थन मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। इस सम्मेलन को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया जिसमें कामरेड सृजन कुमार, कामरेड संगीता देवी, कामरेड अनूप लाल बेसरा, कामरेड शिवलाल टुडू, कामरेड गोपाल राम, कामरेड भगवान शर्मा, कामरेड सीता देवी आदि साथियों ने रैली को सफल बनाने जन विरोधी सरकार के खिलाफ चट्टानी एकता का परिचय देते हुए, 2 मार्च 2025 के गांधी मैदान में हजारों की संख्या में चलने का आह्वान किया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *