PURNIA NEWS : लोहिया स्वच्छता अभियान में लगे अधिकारियों ने मुख्यालय को ही बना दिया कुडेदान

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : प्रखंड या नगर पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान की ऐसी दुर्दशा कर दी गई है कि वे पूरे क्षेत्र को कुडादान तो बना ही दिया गया है, अब वे प्रखंड मुख्यालय को भी कुडादान बनाने से नहीं चूके हैं । यद्यपि बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्यालय में नगर पंचायत के कर्मी कुडा फेकते थे, उनके संज्ञान में जैसे ही आया, उन्होंने मना कर दिया गया है । यह बता दें कि प्रखंड में कुडा फेकने के लिए बनाए गए निर्धारित कुडा घर के बजाय, अब स्वच्छता अभियान में लगे कर्मी सडकों के किनारे सहित यत्र-तत्र कूडा फेकने से नहीं चूक रहे हैं । हद तो तब हो गई नगर पंचायत के कर्मी प्रखंड मुख्यालय को ही अपना निशाना बना लिये हैं । यहां फैसलिटी भवन सह सभागार के बगल स्थित पोखर एवं छठघाट को ही अपना निशाना बना लिये थे ।

अगर इसपर बीडीओ की नजर नहीं पडती तो निश्चित रूप से अबतक पोखर एवं छठघाट को पूरी तरह से कूडों से पाट दिये रहते । आश्चर्य तो यह है कि मुख्यालय में लोहिया स्वच्छता अभियान के प्रखंड स्तर के काॅर्डिनेटर सहित अन्य प्रखंड कर्मी भी रहते हैं, परंतु आरंभिक अवस्था में उन्होंने भी इसओर से अपनी आंखें बंद रखी थी । संयोग से बीडीओ की नजर पडी, तब बंद किया गया । इससे समझा जा सकता है कि लोहिया स्वच्छता अभियान में लगे लोग बस मुख्यालय आते हैं, अपनी ड्यूटी बजाते हैं तथा चले जाते हैं, उन्हें स्वच्छता से कोई मतलब नहीं रह जाता है । जबकि मुख्यालय में भी स्वच्छता की दृष्टिकोण से नजर रखना उनका दायित्व बनता है । सभागार के बगल में फेके गए कूडों से बर्षा जैसे ही होती है, उससे उठती गंध से लोगों का रहना मुश्किल हो जाता है । यहां के लोगों ने इस डंप किये गए कूडे को जल्द हटवाने की मांग की है ।

कोट:
नगर पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के द्वारा मुख्यालय में कूडा फेका जा रहा है, उन्हें खबर नहीं है । अगर फेका गया है, तो वे उसे वहां से हटवा देंगे ।
निरंजन मंडल, अध्यक्ष, नगर पंचायत, रूपौली ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon