रूपौली प्रखंड अंचल कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार को लेकर उपमुख्यमंत्री से शिकायत

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिला के रूपौली प्रखंड में अंचल कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायत उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, बिहार सरकार के समक्ष पेश की गई है। प्रखंड के अंचल अधिकारी के निर्देशन में अंचल निरीक्षक नियुत कुमार और कुछ कर्मचारियों पर स्थानीय जनता से वसूली और ग़लत व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि कार्यालय में 50 रुपये से लेकर लाखों रुपये की वसूली की जा रही है और कर्मचारी अपने साथ दलाल रखकर जनता से अवैध रूप से पैसे वसूलते हैं। इसके साथ ही, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बात बिना रिश्वत के सुनी नहीं जाती और विरोध करने पर गाली-गलौज या धमकी जैसी स्थितियाँ उत्पन्न होती हैं। प्रार्थी ने उपमुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस मामले की जांच कराकर भ्रष्टाचार रोकने और आम जनता को राहत दिलाने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *