PURNIA NEWS : महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर, 34 लाभुकों को मिला वास भूमि पर्चा

PURNIA NEWS : डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में पूर्णिया जिले के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महादलित टोलों में विशेष विकास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को प्रखंड श्रीनगर के झूनीकला पंचायत स्थित महादलित टोले में आयोजित शिविर के दौरान अंचलाधिकारी श्रीनगर द्वारा 34 पात्र लाभुकों को वास भूमि पर्चा का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *