PURNEA NEWS : पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के गौरा पंचायत मझुआ में रामनवमी के शुभ अवसर पर बजरंग दल द्वारा भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें ढोल-नगारे और आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। इस शोभायात्रा में विधायक विजय खेमका भी शामिल हुए और सभी रामभक्तों को शुभकामनाएं दी। विधायक खेमका ने कहा कि पूर्णिया के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रामनवमी को लेकर रामभक्तों में जो उमंग और उत्साह दिखा, वह ऐतिहासिक है। उन्होंने अयोध्या में बने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर को सनातन संस्कृति की विजय का प्रतीक बताया। विधायक ने कहा कि यह उत्सव पूरे देश में रामराज्य की स्थापना का संदेश दे रहा है। इस मौके पर विधायक ने मेहेन्दरपुर पलासी महादलित टोला में चौपाल पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और प्राथमिक स्कूल से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भगवान श्रीराम का रामराज्य तथा सम्राट अशोक के सपनों का भारत और बिहार बनेंगे। इस शोभायात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, अजय सिंह, ज्योतिष ठाकुर, रविन्द्र मालाकार, दशरथ चौहान, कन्हिया झा, रामेन्दू चौहान, बदल यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *