PURNIA NEWS : सांसद पप्पू यादव के प्रयासों से पुनर्जीवित हुई कुर्सेला–बिहारीगंज रेल परियोजना, फ्रेश DPR की प्रक्रिया शुरू

PURNIA NEWS : वर्षों से ठप पड़ी और क्षेत्रीय विकास की राह में बाधा बनी कुर्सेला–बिहारीगंज (58 कि.मी.) रेल लाइन निर्माण परियोजना को पुनर्जीवित करने की दिशा में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निरंतर प्रयासों ने रंग लाया है। पूर्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अस्थायी रूप से स्थगित हुई इस परियोजना को अब रेलवे बोर्ड द्वारा फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे बोर्ड ने 18 मार्च 2025 को नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (Fresh DPR) तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत 9 जून तक निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है।

यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी पत्र के माध्यम से सांसद को दी गई। सांसद पप्पू यादव ने इस रेल लाइन को कोसी और सीमांचल की जीवन रेखा बताते हुए इसे केवल एक ट्रैक नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का जरिया करार दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका चुनावी वादा था जिसे निभाने का संकल्प उन्होंने पूरा किया है। मीडिया को जानकारी देते हुए सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि इस परियोजना के पुनः शुरू होने से पूर्णिया, मधेपुरा सहित हजारों गांवों को बेहतर आवागमन और विकास की नई राह मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *