Bihar Election 2025: धमदाहा में लेशी सिंह ने किया मतदान, कहा — आपका एक वोट, विकसित धमदाहा के लिए

पूर्णिया: Bihar Election 2025 धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी लेशी सिंह ने आज लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने आम जनता से भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र के इस महापर्व में मैंने भी मतदान किया है।

आप सभी से अपील है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें और एक समृद्ध एवं विकसित धमदाहा के निर्माण में अपना योगदान दें। आपका एक वोट, विकसित धमदाहा के लिए है।” मतदान के बाद उन्होंने कहा कि धमदाहा की जनता विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में मतदान कर रही है। उनके साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में मतदान केंद्र पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *