RAJSTHAN NEWS : पेड़ों से है कुदरत की रौनक और रंगत – वडेरा

RAJSTHAN NEWS : थार के मरूस्थल की गौशालाओं को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से 11 जून से हरित गौशाला अभियान के माध्यम से गौशाला में पौधारोपण का आगाज किया जा रहा है। जिस कड़ी में मंगलवार को सुमेर गौशाला के द्वितीय परिसर में सुमेर गौशाला, बाड के अध्यक्ष किशनलाल वडेरा एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में हरित गौशाला अभियान बैनर का विमेचन सम्पन हुआ। संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि थार के मरूस्थल को हरा-भरा बनाने के लिए वृहद् स्तर पर पौधारोपण करने की जरूरत है। जिस कड़ी में संस्थान की ओर से मंगलवार को हरित गौशाला अभियान के पोस्टर का विमोचन किया।

अभियान में थार नगरी, बाड़मेर में सुमेर गौशाला द्वितीय परिसर में 11 जून बुधवार को प्रातः 8.00 बजे पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित किया जायेगा। इस अभियान में विभिन्न गौशालाओं में 50-50 पौधे लगाएं जायेंगे। सुमेर गौशाला के अध्यक्ष किशनलाल वडेरा ने कहा कि थार नगरी, बाड़मेर की प्रत्येक गौशाला में पौधारोपण करना बहुत ही सहरानीय व प्रशंसनीय कार्य है। इस अभियान से विभिन्न गौशाला में हरियाली आयेगी। वडेरा ने कहा कि पेड़ों से ही कुदरत में रौनक व रंगत है। और कुदरत हमें अच्छी लगने लगती है। आओ मिलकर पेड़ लगाएं। इस दौरान सुमेर गौशाला के ग्वाले आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon