Maha Kumbh 2025 Adani Group: गीता प्रेस के सहयोग से अदाणी ग्रुप बांटेगा 1 करोड़ आरती संग्रह की प्रतियां

Maha Kumbh 2025 Adani Group;  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने जा रहे महाकुंभ में अदाणी ग्रुप ने सेवा का एक बड़ा संकल्प लिया है। इस्कॉन के बाद गीता प्रेस के साथ सहयोग करते हुए समूह श्रद्धालुओं को ‘आरती संग्रह’ की 1 करोड़ निःशुल्क प्रतियां वितरित करेगा। अहमदाबाद में शुक्रवार को गीता प्रेस के पदाधिकारियों और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के बीच इस संबंध में बैठक हुई।

गौतम अदाणी ने इस पहल को भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था के महायज्ञ में एक सेवा बताया। गीता प्रेस ने इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि अदाणी ग्रुप के साथ यह दीर्घकालिक सहयोग सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और विश्वगुरु भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में गीता प्रेस के जनरल सेक्रेटरी नीलरतन जी चांदगोठिया, ट्रस्टी देवी दयाल जी अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर