PURNIA NEWS : सांसद पप्पू यादव ने दुर्घटना और दुष्कर्म पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, आर्थिक सहायता और न्याय का दिया भरोसा

PURNIA NEWS : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मीरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07 के निवासी जुबैर आलम उर्फ डोमी साहब के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सड़क दुर्घटना में हुए इस दुखद घटना के बाद सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी और सहानुभूति जताई। साथ ही, घायल 15 वर्षीय बेटे का अस्पताल जाकर हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सांसद ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे हर हाल में उनके साथ हैं।इसी दौरान सांसद पप्पू यादव धमदाहा प्रखंड के सिंघाड़ापट्टी गांव में दलित नाबालिग लड़की के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जानकारी लेकर पीड़ित परिवार से मिले।

उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा देते हुए पीड़ित परिवार को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और कहा कि वे हर स्तर पर बच्ची को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि दलित परिवार की बेटी के साथ अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सांसद पप्पू यादव ने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका प्राथमिक कर्तव्य गरीब, शोषित और पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करना है और वे ऐसे सभी परिवारों के साथ खड़े रहेंगे जो अन्याय का सामना कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय सिंह, दिवाकर चौधरी, सुनिल राय, भगवान पंडित, मो सोयेब, विक्की भगत, आशीष यादव, गंगा पासवान भी मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon