SAHARSA NEWS : मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की मौत,परिजन ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : मंडल कारा में विचाराधीन कैदी विशुनदेव शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक सत्तर कटैया वार्ड 11 निवासी था और तीन माह पूर्व से मारपीट के एक मामले में जेल में बंद था।मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हालांकि, जेल प्रशासन का दावा है कि विशुनदेव की मौत इलाज के दौरान हुई।

जबकि डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी और वह मृत अवस्था में लाए गए थे। मृतक के परिजन ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर विशुनदेव की तबीयत खराब थी तो परिजन को पहले सूचना क्यों नहीं दी। मौत की खबर मिलने के बाद ही उन्हें सूचना दी गई।जिससे परिजन में आक्रोश है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon