SAHARSA NEWS,अजय कुमार : शहर के गंगजला चौक स्थित होमियो सेवा सदन के स्वर्गीय डॉ एल एन झा की धर्मपरायण पत्नी स्वर्ण प्रभा झा का लगभग 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे अपने पीछे, चार पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनका अंतिम संस्कार सिमरिया घाट में किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र रत्नेश झा ने दी।
उनके निधन पर विधायक डा आलोक रंजन, विधायक गुंजेश्वर साह, महापौर बैनप्रिया, एसएनएस आरकेएस प्राचार्य प्रो अशोक कुमार सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष भगत, बैजू उपाध्याय, शंभू उपाध्याय, पूर्व वार्ड पार्षद जय प्रकाश शर्मा, धनिकलाल मुखिया, रमेश चंद्र यादव, विधान चन्द्र झा सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की।



