ARARIA NEWS प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अंतर्गत सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को समय लक्ष्य पूर्ण करने एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया। सिकटी प्रखंड के ग्राम पंचयात बरदाहा, बेंगा एवं पड़रिया में एक-एक सार्वजनिक जल संचयन संरचना अतिक्रमित है जिसे अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया। संबंधित पदाधिकारी को सभी नगर निकाय में एक-एक सार्वजनिक पोखर का जीर्णोधार का कार्य 30 जून तक प्रारम्भ करने, सहित सभी वार्डो का सर्वे करवाते हुए सभी सार्वजानिक पोखरों को पोर्टल में JJHM App के माध्यम से इंट्री करवाने हेतु निर्देशित किया गया। लघु जल संसाधन विभाग द्वारा अवयव 2 “सार्वजानिक तालाबों का जीर्णोद्धार“ के अंतर्गत सार्वजानिक तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसमें लंबित 2 योजना को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि कृषि विभाग एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा लघु सिचाई विभाग के द्वारा जल संचयन हेतु आवश्यकता अनुसार एक -एक चेक डैम का निर्माण करवाया जा सकता है। नए जल स्रोतों का सृजन एवं अधिशेष surplus नदी जल क्षेत्र से जल की कमी deficit वाले क्षेत्रों में जल ले जाने हेतु नए जल श्रोतों का सृजन किया जाना है जिसके अंतर्गत लघु सिंचाई विभाग को नए जल श्रोतों का सृजन करने एवं मत्स्य विभाग का निर्धारित लक्ष्य अनुसार ससमय अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि अपने अपने विभाग से सम्बंधित सभी सार्वजानिक भवनों पर RWH का निर्माण करवाना सुनिश्चित करेंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत टपकन सिचाई एवं फवारा हेतु निर्धारित विभागीय लक्ष्य को समय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
जल जीवन हरियाली अंतर्गत शेष बचे सभी सार्वजानिक भवनों में सौर ऊर्जा का अधिष्ठापन करने के साथ-साथ सार्वजानिक भवनों पर लगाए गए सौर ऊर्जा की उपयोगिता एवं रख रखाव सुनिश्चित करने हेतु ब्रेडा द्वारा सभी विभागों के साथ समन्वय करते हुए लगाए गए सौर ऊर्जा पैनल के रख रखाव के लिए एक नोडल ऑफिसर की नियुक्ति संबंधित विभाग के द्वारा करवाना सुनिश्चित करेंगे, जो अपने निगरानी में इसकी साफ-सफाई एवं रख-रखाव करवाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में निदेशक NEP, सहायक परियोजना पदाधिकारी एवं जिला मिशन प्रबंधक जल जीवन हरियाली के साथ साथ सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सभी सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।