PURNIA NEWS : पूर्णिया में मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, अपराधी परिवीक्षा और किशोर न्याय अधिनियम पर हुई विस्तृत चर्चा

PURNIA NEWS : पूर्णिया स्थित प्रक्षेत्रीय जिला प्रोबेशन कार्यालय के सभागार में उपनिदेशक (प्रोबेशन) शंभू मंडल की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रक्षेत्र के चारों जिलों – पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया – के प्रधान प्रोबेशन पदाधिकारी एवं प्रोबेशन पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अपराधी परिवीक्षा अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, पेरोल, असमय कारा मुक्ति जांच और पीड़ित परिवार की जांच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

उपनिदेशक शंभू मंडल ने सभी अधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य समय पर निष्पादित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में प्रोबेशन कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon