PURNIA NEWS : महिला संवाद कार्यक्रम का सफल समापन, 64 हजार से अधिक आकांक्षाओं से नीतिगत बदलाव की उम्मीद

PURNIA NEWS : ग्रामीण विकास विभाग की पहल पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह महत्वाकांक्षी अभियान 18 अप्रैल से 14 जून तक लगातार 58 दिनों तक जिले के सभी 14 प्रखंडों में चलाया गया। इस दौरान 2424 जीविका महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 5 लाख 64 हजार से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता दर्ज की गई। कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी 4 लाख 70 हजार महिलाएं, 34 हजार अन्य महिलाएं और 60 हजार पुरुष भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस व्यापक भागीदारी ने महिला सशक्तीकरण को एक नया आधार प्रदान किया। संवाद कार्यक्रम के दौरान 64 हजार से अधिक महिलाओं की आकांक्षाएं एक मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज की गईं। राज्य सरकार ने इस पहल के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया कि पिछले दो दशकों में महिला सशक्तीकरण हेतु चलाई गई योजनाओं का जमीनी प्रभाव क्या रहा है और अब महिलाएं किन नई अपेक्षाओं के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं। कार्यक्रम के मंच पर शिक्षिका, नर्स, वकील, किसान, उद्यमी जैसी विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।

दर्ज की गई आकांक्षाओं को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया – पहली, सरकार की मौजूदा योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलाने की मांग; और दूसरी, नीति सुधार व संशोधन से जुड़ी अपेक्षाएं। इन आकांक्षाओं में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, स्कूल उन्नयन, जल निकासी, स्वास्थ्य केंद्र, कुटीर उद्योग, पेंशन व ऋण राशि में वृद्धि, महिला बस सेवा, जीविका बैंक जैसी कई जन-उपयोगी मांगें सामने आईं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि इन आकांक्षाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें और नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। जीविका के प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मंडल ने अभियान की सफलता पर पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम बताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon