PURNEA NEWS: प्रखंड परिसर से लाभुक की बाइक ले उड़ा उचक्का, सीसीटीवी में वारदात कैद

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNEA NEWS मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के एक युवक की बाइक प्रखंड परिसर से चोर द्वारा चुरा ली गई, चोर की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंध में पीडित ने थाना में आवेदन दिया है तथा बाइक बरामदगी की गुहार लगायी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जूट गई है। इस संबंध में पीडित बबलु शर्मा पिता भीखन शर्मा ने बताया कि वह अंचल कार्यालय अपने काम से गया था। वह अपनी लालरंग की अपाचे बाइक बीआर 11 एजी 6352 प्रखंड परिसर में गेट से कुछ दूरी पर खडा करके अपना काम करवाने कार्यालय गया।

PURNEA NEWS

जब वापस आया, तब उसकी बाइक गायब थी। उसने जब प्रखंड परिसर में लगे सीसीटीवी को खंगाला, तब उसमें चोर द्वारा बाइक की चोरी की वारदात कैद हो गई थी। चोर अंचल के अभिलेखागार कार्यालय की ओर से आया तथा उसकी बाइक को किसी चीज से खोला तथा स्टैंड पर ही घुमाकर सीधा गेट से निकल गया। चोर टीशर्ट एवं लोअर में दिख रहा है। उन्होंने रूपौली थाना में आवेदन देते हुए तत्काल बाइक की बरामदगी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *