PURNIA NEWS : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा का कटिहार आगमन, छात्र जदयू कटिहार ने किया भव्य स्वागत

PURNIA NEWS : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा के कटिहार आगमन पर छात्र जदयू द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला अतिथि गृह, कटिहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र जदयू कटिहार के जिला अध्यक्ष विशाल राज ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की और पार्टी की रणनीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जदयू कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन को मजबूत बनाएं।

बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी को लेकर विशेष चर्चा हुई। वर्मा जी ने छात्र जदयू की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का उत्साह और जोश पार्टी की ताकत है। कार्यक्रम में जिले के अन्य छात्र जदयू कार्यकर्ता सहित अन्य प्रकोष्ठ के भी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन के आगामी कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *