RAJSTHAN NEWS : अपनों की स्मृति को स्थायी बनाते है पौधे – बोथरा

RAJSTHAN NEWS : थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से पौधारोपण किया जा रहा है। जिस कड़ी में रविवार को हम्मीरपुरा स्थित शनि मन्दिर एवं चौबीस गांव भवन परिसर के बाहर सेवानिवृत प्रधानाचार्य चम्पालाल बोथरा, उद्यमी कैलाश मालू झाक एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के सानिध्य में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में भूरचन्द छाजेड़ व जितेन्द्र छाजेड़ ने अपनी माताजी श्रद्धेया श्रीमती कमलादेवी छाजेड़ की पावन स्मृति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर के माध्यम से रविवार को भूरचन्द छाजेड़ व जितेन्द्र छाजेड़ ने अपनी श्रद्धेया माताजी की स्मृति में पौधारोपण कर एक नायाब उदाहरण पेश किया। छाजेड़ परिवार ने चौबीस गांव भवन के बाहर परिसर में श्रद्धेया श्रीमती कमला देवी के नाम पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया। अमन ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम से संस्थान आमजन को पौधारोपण के प्रति जागरूक व प्रेरित कर शहर में अलग-अलग स्थानों पर पौधे लगा रही है। इस वर्ष 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

सेवानिवृत प्रधानाचार्य चम्पालाल बोथरा ने पौधारोपण करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए पौधारोपण करना बहुत ही उत्तम व नेक कार्य है। इसमें हम सबको पूर्ण सहयोग करना चाहिये। वहीं बोथरा ने कहा कि अपनों की स्मृति में लगाएं गए पौधे उनकी स्मृति को स्थायी बनाते है। हम सबको एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम से जुड़कर पौधारोपण करने की जरूरत है। इस दौरान सेवानिवृत प्रधानाचार्य चम्पालाल बोथरा, भूरचन्द छाजेड़, जितेन्द्र छाजेड़, संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन, ओमप्रकाश बोथरा, कैलाश मालू झाक, धनराज जैन, सुरेश छाजेड़, पत्रकार कपिल मालू, सचिव दीपक जैन, अचलाराम देवासी, भूरा खान सहित मोहल्लेवासी व पर्यावरण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon