भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूर्णिया की जिला कमिटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिले दायित्व

पूर्णिया: भारतीय जनता पार्टी, पूर्णिया के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कमिटी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार दास ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। यह विस्तार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया और जिला अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह की सहमति से किया गया। नई टीम में उपाध्यक्ष पद पर चंद्रदेव साह, प्रमोद कुमार मंडल, सिकंदर मंडल, मिथिलेश कुमार, नन्द जी महतो और नवल किशोर राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Purnia News

वहीं महामंत्री के रूप में मनोज चौधरी और मनोज चौहान को दायित्व मिला है। मंत्री पद की जिम्मेदारी संतोष कुमार, विजय कुमार साह, सूरज मंडल, रवि राज साह, प्रभाष शंकर यादव और पिंकू विश्वास को दी गई है। कोषाध्यक्ष श्याम पंडित, सोशल मीडिया प्रभारी जय किशन साह और प्रवक्ता प्रभाष कुमार बनाए गए हैं। अन्य पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को भी संगठनात्मक भूमिकाएं दी गई हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दास ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और मेहनत से ही भाजपा को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *