Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

सहरसा

SAHARSA NEWS : अनुमंडल मुख्यालय की लाइफ लाइन सड़क निर्माण कार्य का टेंडर घोटाला उजागर,बाजार वासियों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

By अंग इंडिया न्यूज़
June 15, 2025 2 Min Read
0

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : अनुमंडल मुख्यालय सिमरी बख्तियारपुर स्थित स्टेशन चौक से डाकबंगला चौक मेन रोड के शर्मा चौक आशिर्वाद विवाह भवन(हनुमान मंदिर) से डाकबंगला चौक तक सड़क का जीर्णोद्धार सह चौड़ीकरण कार्य हेतु निकाली गई निविदा में विभागीय उदासीनता से भारी पैमाने पर त्रुटि रहने के कारण लाखों रुपये की सरकारी राशि पर चूना लग सकता है l जिसका खमियाजा उक्त सड़क के दोनों किनारे बसे सैकड़ों परिवार, दुकानदार व क्षेत्र के हजारों नागरिकों को भुगतना पड़ सकता है l सनद रहे की करीब चार वर्ष पूर्व उक्त मेन रोड के स्टेशन चौक से शर्मा चौक आशिर्वाद भवन तक 24 फीट की चौड़ाई में पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य उचित लेभल में किया गया था l वर्तमान में इसी सड़क का आशिर्वाद भवन(हनुमान मंदिर) से डाकबंगला चौक तक निर्माण कार्य प्रारंभ है l उक्त निर्माणाधीन सड़क का लेभल पूर्व से निर्मित स्टेशन चौक से शर्मा चौक आशिर्वाद भवन तक के सड़क से 8 इंच लेभल डाउन है l परंतु नये निर्माणाधीन सड़क के प्राक्कलन में पूर्व से निर्मित जर्जर सड़क पर 3 इंच WBM एवं 10 इंच PCC/M 30 करने का प्रावधान है l अगर उक्त सड़क का निर्माण विभाग व संवेदक द्वारा प्राक्कलन के मुताबिक कराया जाता है तो उक्त सड़क का लेभल पूर्व से निर्मित स्टेशन चौक से शर्मा चौक आशिर्वाद भवन तक के सड़क से करीब 5 इंच ऊंचा हो जाएगा l जो विभाग द्वारा बनाया गया प्राक्कलन विफल साबित होगा l

ऐसी संभावना है की संवेदक पूर्व से निर्मित स्टेशन चौक-शर्मा चौक आशिर्वाद भवन सड़क का लेभल देखते हुए निर्माण कार्य करेगें.अगर ऐसा होता है तो विभागीय सांठ-गांठ से संवेदक द्वारा प्राक्कलन के मुताबिक 13 इंच की मोटाई में कार्य करने की वजाय मात्रा 8 इंच की मोटाई में कार्य कर 5 इंच मोटाई का चोरी करने से इंकार नही किया जा सकता है l अगर ऐसा किया जाता है तो सिर्फ प्राक्कलन हेराफेरी में करीब 40 लाख का घोटाला साबित हो सकता है l उद्योगपति सुशील जायसवाल, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेत्री नीलम भगत, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद, राजद नगर परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, ग्रामीण सुधीर कुमार सिंह आदि ने उक्त मामले की जांच कर जनहित में प्राक्कलन के मुताबिक सड़क निर्माण कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग नगर विकास व आवास विभाग बिहार पटना से की है l

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : राजधानी पटना के रविंद्र भवन में सहरसा की बेटी शांभवी का 22 जून रविवार को गायन की प्रस्तुति होगा

Better Health
Next

Better Health: हर महीने तीन दिन चलेगा ‘सुरक्षित मातृत्व अभियान’, बिहार में 61 हज़ार हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की हुई पहचान – अब समय रहते होगा इलाज!

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}